29 Mar 2024, 01:02:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 393.48 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 6:21PM | Updated Date: Jun 5 2020 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में लगातार पाँचवें सप्ताह वृद्धि हुई है। इससे पहले 22 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.01 अरब डॉलर बढ़कर 490.04 अरब डॉलर रहा था जो उस समय का सर्वाधिक स्तर था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.50 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 455.21 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 9.7 करोड़ डॉलर घटकर 32.68 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.16 अरब डॉलर पर पहुंच गई जबकि विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »