29 Mar 2024, 07:49:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जयपुर से जलंधर के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 7:13PM | Updated Date: Feb 26 2020 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट 29 मार्च को जयपुर से जलंधर के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने आज बताया कि वह केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत जयपुर से जलंधर के लिए दैनिक उड़ान शुरू कर रही है। इसके अलावा 29 मार्च से ही वह मुंबई से लेह, लेह से श्रीनगर और श्रीनगर से मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू करेगी। लेह से मुंबई की वापसी की उड़ान श्रीनगर के रास्ते होगी।
 
कंपनी मुंबई और राजकोट के बीच अपनी दूसरी, दिल्ली और धर्मशाला के बीच तीसरी तथा बेंगलुरु और विजयवाड़ा के बीच पाँचवीं उड़ान भी 29 मार्च से शुरू करेगी। बेंगलुरु-विजयवाड़ा मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों पर शुरू की जाने वाली सभी उड़ानें दैनिक होंगी। बेंगलुरु-विजयवाड़ा-बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में छह दिन होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »