28 Mar 2024, 13:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो के इस खास प्लान से ग्राहक को होगा फायदा, मिलेगा फ्री...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 2:22PM | Updated Date: Dec 11 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को लिए एक प्‍लान लॉन्‍च किया है। जियो के नये प्लान 199 रुपए से लेकर 2199 रुपए तक के हैं। इनकी वैधता 28 दिन से एक वर्ष तक की है। अफोरडेबल में तीन प्लांस हैं जो 129 रुपए, 329 रुपए और 1299 रुपए के हैं। इनकी वैधता 28, 84 और 365 दिन की है। जियो का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए का है।
 
यह प्लान 28 दिन का है। इसमें ग्राहक को जियो से जियो असीमित और दूसरे नेटवर्क के लिए एक हजार एफयूपी मिनट और रोजाना डेढ़ जीबी डेटा मिलेगा। दूसरा प्लान 249 रुपए का है। इसकी वैधता भी 28 दिन की है। इसमें दो जी बी डेटा रोजाना और जियो से जियो असीमित काल के साथ एक हजार एफयूपी मिनट मिलेगा। इसी श्रेणी में तीसरा प्लान 349 रुपए का है जिसमें हर रोज 3 जीबी डेटा और जियो से जियो असीमित काल के साथ एक हजार एफयूपी मिनट मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »