20 Apr 2024, 00:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन, जनवरी में होगा लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:52PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी भारत में एमआई नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन जनवरी 2020 में लॉन्च करने जा रही है। गिज्मो चाइना ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 108 एमपी का कैमरा दिया गया है। कंपनी पहले ही इसे यूरोप और अपने घरेलू बाजार में एमआई सीसी9 प्रो के रूप में लॉन्च कर चुकी है।
 
यूजर्स को इस डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और एचडी डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले एमआई नोट 10 को यूरोप में पेश किया था। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे इस फोन की भारत में लॉन्चिंग की जानकारी मिली है। 
 
टेक साइट गिजमो चाइन ने एमआई नोट 10 से जुड़ी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई नोट 10 को जनवरी 2020 तक भारतीय बाजार में उतारेगी। हालांकि, अब तक कंपनी इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने एमआई नोट 10 को चीन में एमआई सीसी9 प्रो के नाम से पेश किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »