29 Mar 2024, 16:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

D2h ने लॉन्‍च की वॉइस इनेबल मैजिक स्टिक - जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 1:28PM | Updated Date: Dec 6 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। DTH ऑपरेटर D2h ने मार्केट में d2h मैजिक वॉयस एनेबल्ड स्टिक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्टिक को 1,199 रुपये में लॉन्च किया है। इस डिवाइस को लॉन्च करने से अंदाजा लगा सकते हैं कि डीटीएच ऑपरेटर उपकरणों की एक नई श्रेणी में प्रवेश करना चाहता है। ये काफी कुछ D2h मैजिक स्टिक के जैसी है, जो एलेक्सा सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक इसमें वाचो, सोनीलिव, जी5, हंगामा प्ले जैसे कई प्री-लोडेड ओटीटी ऐप्स मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुताबला डिशस्मार्ट किट से होगा, जो एलेक्सा के साथ आती है।
 
स्टिक के लॉन्चिंग इवेंट पर कंपनी ने बताया कि इसमें आने वाले दिनों में नए ओटीटी ऐप्स को जोड़ा जाएगा। सबसे पहले इसमें एएलटी बालाजी ऐप को जोड़ा जाएगा। हालांकि, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं बताया। बता दें कि इस स्टिक में वॉइस एइनेबल फीचर के साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी दिया है। ये डिवाइस D2h V-7000-HD RF सेट टॉप बॉक्स के साथ भी काम करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »