28 Mar 2024, 15:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हरियाणा की मंडियों में अब तक 71.43 लाख टन से अधिक धान की आवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 5:53PM | Updated Date: Nov 22 2019 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 71.43 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 63.85 लाख टन और मिलरों ने 7.58 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 34.75 लाख टन, हैफेड 19.76 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम 9.28 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 4,725 टन से अधिक धान की खरीद की है। प्रवक्ता के अनुसार राज्य की मंडियों में अब तक 2.69 लाख टन से अधिक बाजरे की भी आवक हुई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 1.80 लाख टन से अधिक बाजरे की आवक हुई थी। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 2.67 लाख टन से अधिक की खरीद की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »