29 Mar 2024, 04:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 447.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:36AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ आठ नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.71 अरब डॉलर बढ़कर 447.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार गत 01 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.52 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 446.10 अरब डॉलर पर रहा जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर था। इससे पहले 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.832 अरब डॉलर बढ़कर 442.58 अरब डॉलर पर रहा था।
 
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति आठ नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.17 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 415.82 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 44.3 करोड़ डॉलर घटकर 26.91 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 3.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर घटकर 1.44 अरब डॉलर पर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »