29 Mar 2024, 14:42:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI दे सकता है अपने पुराने ग्राहकों को बड़ा तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 4:40PM | Updated Date: Aug 19 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एसबीआई अपने पुराने ग्राहकों को जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकता है। बैंक अपने होम लोन ग्राहकों की ईएमआई को कम कर सकता है। इसके लिए बैंक एमसीएलआर वाले ग्राहकों को भी रेपो रेट लिंक्ड रेट से इनको लिंक कर सकता है। इस तरह का संकेत खुद आरबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने दिए है। 
 
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीश कुमार ने कहा है कि बैंक इस बारे में जल्द फैसला लेगा। एसबीआई में फिलहाल दो तरह के लैंडिंग रेट हैं। इनमें एक एमसीएलआर है, जो 2014 से चल रहा है। वहीं दूसरा बैंक ने हाल ही में शुरू किया है और इसको आरबीआई के रेपो रेट से लिंक किया है। हालांकि रेपो रेट लिंक्ड रेट की सुविधा फिलहाल पुराने ग्राहकों को नहीं मिलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »