19 Apr 2024, 04:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कबीर सिंह ने 250 करोड़ की कमाई की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:03PM | Updated Date: Jul 13 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस  पर  250 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह 21 जून को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है बात करें फिल्म की कमाई की तो फिल्म ने रिलीज़ के 22 दिन में ही 250 करोड़ रूपए की कमाई की है साल 2019 के 6 महीने बीत चुके हैं।
 
लेकिन इसके बाद बड़े स्टार्स की फिल्मों की कमाई अब भी 'कबीर सिंह' से कम ही है फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है। हिंदी के ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है।
 
जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी  में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ ख़राब भी होता है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अभी भी दर्शकों का फिल्म के लिए क्रेज कम नहीं है। जिसके बाद यही कहा जा सकता है कि फिल्म अभी और भी कमाई कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »