27 Apr 2024, 15:01:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अंबानी की पार्टी के बाद बढ़ गए ओरी नखरे! तस्वीर मांगने पर दिया दो टूक जवाब, कहा- 'नो मनी नो फोटो'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2024 6:01PM | Updated Date: Mar 18 2024 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओरी सोशल मीडिया की दुनिया में बेहद पॉपुलर हैं। बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी के साथ वो नजर आ चुके हैं। स्टार किड्स के साथ, तो ओरी की कुछ खास बॉन्डिंग हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में लोग उन्हें उनकी फोटोज के लिए ही जानते हैं। हालांकि, अब ओरी के नखरे थोड़े बढ़ गए हैं। ओरी अक्सर अपने फैशन सेंस के लिए लोगों का ध्यान खींचते हैं। कपड़ों के साथ- साथ कई बार उनके फोन का यूनिक कवर भी चर्चा बटोरता है।

ओरी जहां भी जाते हैं, मीडिया उनके पीछे- पीछे पहुंच जाती है। अब हाल ही में ओरी, लैक्मे फैशन वीक में शामिल हुए। इस इवेंट में ओरी ने रैंप वॉक भी किया। फैशन शो के बाद ओरी ने मीडिया से भी मुलाकात की। जैसे ही पैपराजी उनके पास फोटो लेने पहुंचे, ओरी ने तुरंत रोकते हुए मजाक में कहा- "नो मनी नो फोटो।" सोशल मीडिया पर ओरी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

ओरी सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर बन गए हैं। उन्हें लेकर अक्सर एक सवाल सुनने को मिलता है कि आखिर ओरी करते क्या हैं। ओरी किसी भी इंटरव्यू में हिस्सा लेते हैं, उनसे ये सवाल जरुर पूछा जाता है कि आखिर वो काम क्या करता है। लंबे वक्त तक सस्पेंस रखने के बाद आखिरकार ओरी ने हाल ही में फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू ने अपनी कमाई के जरिए का खुलासा किया।

ओरी ने कहा,  “लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और वे मुझे खुशी- खुशी ₹15 लाख से ₹30 लाख के बीच भुगतान करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं पार्टी में गेस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के रूप में शामिल होऊं, शायद दूल्हे या किसी और के लिए वहां बुलाते हैं। लोगों को मेरी मौजूदगी अच्छी लगती है और उनकी ये बात मुझे मोटीवेट करती है कि मैं वहां खुशी लेकर जाऊं। ये अपीरियंस ही वर्तमान में मेरी कमाई का जरिया हैं।" 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »