11 May 2025, 15:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तापसी के प्यार में लुट पुट गए शाहरुख खान, डंकी' का पहला गाना रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2023 3:31PM | Updated Date: Nov 22 2023 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहरुख खान साल 2023 में अपने तीसरे धमाके के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म डंकी साल के अंत में आने जा रही है। कुछ समय पहले ही शाहरुख ने डंकी का फर्स्ट ड्रॉप शेयर किया था। अब उन्होंने ड्रॉप 2 भी शेयर कर दिया है। पहले ड्रॉप में जहां एक तरफ फिल्म की झल्कियां दिखाई गई थीं वहीं दूसरी तरफ ड्रॉप 2 में गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आ रही हैं। गाने का टाइटल लुट पुट गया है।

गाने में शाहरुख खान, तापसी पन्नू के आगे-पीछे मंडराते नजर आ रहे हैं। वे काफी यंग भी लग रहे हैं और देसी स्टाइल में शाहरुख खान का ये रोमांस फैंस काफी रिलेट कर सकते हैं। एक्टर हमेशा की तरह अपने बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में तापसी सलवार सूट में हैं और शाहरुख संग उनकी ये केमिस्ट्री जम रही है। गाने में शाहरुख खान का लुक उनकी फिल्म फैन और जीरो के लुक से काफी मेल खाता है।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर भी हाइप बनी हुई है। फिल्म में शाहरुख खान ने हार्डी नाम से शख्स का रोल प्ले किया है। वे अपने चार दोस्तों के साथ ऐसे सफर पर निकलने वाले हैं जिसमें कई सारी अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वे अवैध रूप से दूसरे देश में घुसने जा रहे हैं। इसी पर पूरी फिल्म है।

फिल्म में शाहरुख के अपोजिट तापसी हैं। इसके अलावा इसमें सतीश शाह, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। राजकुमार को सफलता की गारंटी माना जाता है। अपने अबतक के 20 साल के करियर में राजकुमार हिरानी ने सभी हिट फिल्में दी हैं। उनकी इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »