11 May 2025, 16:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया 'एनिमल' का ट्रेलर, खुशी से झूमे रणबीर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2023 4:39PM | Updated Date: Nov 18 2023 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके कारण इस फिल्म को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणबीर के कैरेक्टर के कई शेड्स देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म रिलीज में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 1 दिसंबर को एनिमल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म की 60 सेकंड की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है।

बता दें कि इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर पहली बार संदीप रेड्डी वांगा के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब इसी टीजर को मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले पूरी दुनिया में दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एनिमल के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर और बॉबी देओल, भूषण कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते दिख रहे हैं।

इस दौरान बॉबी ग्रे ट्राउजर और सफेद शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और ब्लैक स्वेटर में नजर आ रहे हैं। रणबीर अपने ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर देखकर काफी खुश हो रहे हैं। उन्होंने फैंस के साथ भी इंटरेक्ट किया। बता दें कि सितंबर में एनिमल फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया। वे पहली बार रश्मिका मंदाना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में होंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »