11 May 2025, 15:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को रोमांटिक गाने के साथ किया बर्थडे विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2023 5:11PM | Updated Date: Nov 16 2023 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के डेटिंग रूमर्स की चर्चा काफी समय से हो रही है। कभी किसी इवेंट तो कभी डिनर डेट पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। आदित्य रॉय कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और एक्टर के 38वें जन्मदिन पर अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आदित्य रॉय कपूर की एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए रोमांटिक गाना डेडिकेट किया है। अनन्या ने आदित्य रॉय को जैसे ही बर्थडे विश किया है। तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के डेटिंग की अफवाह पर चर्चा होने लगी। 

अनन्या पांडे ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं खास अंदाज में दीं। एक्ट्रेस अनन्या ने आदित्य रॉय कपूर को उनके 38वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए, एक्ट्रेस ने एक रोलरकोस्टर इमोजी और एक दिल इमोजी के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो एडी @Adityaroykapur।' तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने एंगस और जूलिया स्टोन का हार्ट्स बीट्स स्लो नाम का एक रोमांटिक गाना भी डेडिकेट किया।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर कुछ दिनों पहले अपने रोमांटिक वेकेशन की वीडियो और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर काफी समय से डेटिंग की अफवाह हैं। जब भी ये कपल किसी इवेंट में शामिल होते हैं तो इनके एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें सुर्खियां में आ जाती है। हाल ही में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को धनतेरस के दिन एक साथ स्पॉट किया गया था। रूमर्ड कपल को धनतेस के दिन मैचिंग ट्रेडिशनल ड्रेस में देखा गया था। इसके पहले 'थैंक यू फॉर कमिंग' की टीम ने एक स्क्रीनिंग रखी था, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की थी। इस स्क्रीनिंग में आदित्य और अनन्या भी एक साथ स्पॉट किए गए थे।

अनन्या को हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में एक गाने में देखा गया था। एक्टर आदित्य रॉय कपूर हाल ही में वेबसीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे। हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज में आदित्य के साथ अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »