11 May 2025, 15:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

रैपर हनी सिंह का हुआ तलाक, शालिनी संग टूटा 12 साल का रिश्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2023 6:02PM | Updated Date: Nov 7 2023 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि, हनी सिंह और उनकी पत्नी 12 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों के तलाक को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते ढाई साल से चल रहे कोर्ट में इस मुकदमे को खत्म करते हुए तलाक को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलु हिंसा के आरोप लगाए थे, साथ ही रैपर की फैमिली पर भी मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी।

हनी सिंह पर घरेलु हिंसा के आरोप लगाने के बाद पिछले साल सितंबर में उनकी पत्नी शालिनी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा गया था। हालांकि कोर्ट में दोनों के बीच मामला सेटल होने के बाद तलाक को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल रैपर हनी सिंह पर साल 2021 में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलु हिंसा के आरोप लगाए थे, इस दौरान उनकी फैमिली पर भी उनकी पत्नी ने कई आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी। इसके अलावा शालिनी का कहना था कि, हनी सिंह ने उन्हें चीट किया है और पैसों को लेकर भी उनके साथ फ्रॉड किया गया है।

लेकिन हनी सिंह ने शालिनी तलवार के सभी आरोपों को झूठ बताकर खारिज कर दिया था। बता दें कि हनी और शालिनी तलवार ने शादी से पहले 20 सालों तक एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि, इन आरोपों पर हनी सिंह ने कहा था कि, मुझपर और मेरे परिवार पर जो आरोप लगाए गए हैं, इनसे मैं काफी दुखी हूं।

बता दें कि, हनी सिंह और शालिनी तलवार बचपन से एक दूसरे को जानते थे। स्कूल से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय तक डेटिंग के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। साल 2011 में दोनों ने एक गुरुद्वारे में शादी की। हालांकि, शादी की खबर भी किसी को पता नहीं चली। खुद रैप हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। हालांकि, दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 2021 में दोनों की कहानी ने नया मोड़ ले लिया और शालिनी ने हनी सिंह पर मारपीट के आरोप लगा दिए। अब 2023 में दोनों के तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »