11 May 2025, 16:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अजय देवगन से लेकर फराह खान तक, सेलेब्स ने खास अंदाज ने किया तब्बू को बर्थडे विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2023 2:27PM | Updated Date: Nov 4 2023 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तब्बू आज यानी 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को उनके चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अजय देवगन से लेकर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने तब्बू को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों कलाकार अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब जल्द ही अजय और तब्बू फिर एक बार फिल्म 'औरों में कहां दम था' में साथ दिखाई देने वाले हैं।

ऐसे में अजय देवगन ने तब्बू को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है। अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तब्बू के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा 'कभी-कभी पहियों के पीछे, कभी-कभी स्क्रीन के पीछे, लेकिन यह हमेशा एक रोमांच होता है'।

करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय तब्बू। आपका दिन शानदार रहे'। फिल्ममेकर फराह खान ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर तब्बू के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में तब्बू, फराह खान और उनके बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक फोटो में तब्बू अपने बर्थडे का केक काटते हुए भी नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा, 'पिछले 27 सालों से मेरी एक अनोखी 'दुनिया से अलग' दोस्त है, जो अपने जन्मदिन पर गायब हो जाती है। मुझे पोस्ट करने के लिए नई तस्वीरें नहीं लेने देती जन्मदिन के उपहार के रूप में सिर्फ अंडा करी चाहती है। इसलिए मैं पुरानी तस्वीरें डालने के लिए मजबूर हूं। जन्मदिन मुबारक हो तब्बू। मैं तुम्हें वैसे ही प्यार करती हूं जैसे तुम हो और अंडा करी आने वाली है'।

इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'खूबसूरत तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल शानदार हो'। शिल्पा शेट्टी ने तब्बू को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'हैप्पी बर्थडे टिंपू। ढेर सारा प्यार, दुआएं, मुस्कुराहट भेज रही हूं, मेरी जान। यहां कई सालों की दोस्ती है'।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »