11 May 2025, 16:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कभी टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं Urmila Matondkar, एक फैसले से कैसे बर्बाद हुआ करियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2023 4:24PM | Updated Date: Oct 31 2023 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब भी 90 के दशक की खूबसूरत हसीनाओं का जिक्र होता है तो उसमें सबसे पहले उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) का नाम आता है। उर्मिला अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने टैलेंट की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत महज 3 साल की उम्र में की और इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि उर्मिला  के सिर्फ एक फैसले ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। तो चलिए आज हम जानते हैं उर्मिला मातोंडकर से जुड़ी कुछ बातें।

उर्मिला मातोंडकर ने साल 1991 में फिल्म नरसिम्हा (Narsimha) से इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि उनको बड़ी सफलता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma)  की फिल्म रंगीला (Rangeela) से मिली। कहा जाता है कि रंगीला में काम करने के दौरान ही राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। रामगोपाल अपनी फिल्म में सिर्फ उर्मिला को ही कास्ट करते थे। जिसके चलते उर्मिला कोई और डायरेक्टर के साथ काम करने से मना कर देती थीं और इसी के चलते उनका फिल्मी करियर बर्बाद हो गया।

फिल्म इंडस्ट्री में सालों तक काम करने के बाद 2019 में उर्मिला मातोंडकर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वो चुनाव हार गई। इसके बाद  मुंबई इकाई के कामकाज के तरीके को लेकर पार्टी छोड़ दी। हालांकि कांग्रेस पार्टी से चुनाव हारने के बाद दिसंबर 2020 में उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल हो गई। उर्मिला उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं थी। बता दें कि उर्मिला अपनी शादी को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहीं। दरअसल, साल 2016 में उर्मिला ने अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर से शादी की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »