17 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देकर सम्मानित करने वाली हैं। आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' में उनके रोल के लिए भी अवॉर्ड मिलेगा। यहां जानें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 कब और कहां प्रसारित होगा।
अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक्टर को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' में पुष्पा राज के रोल के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले आर माधवन को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।
राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार 'द कश्मीर फाइल्स' को दिया जाएगा, जो राष्ट्रीय एकता पर बेस्ड फिल्म है। सोमवार, 16 अक्टूबर को अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी समेत कई सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाला है और इसका प्रसारण डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़े अवॉर्ड्स सो में से एक हैं, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में एक्टर और एक्ट्रेस को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाता है। दूरदर्शन नेशनल के सोशल मीडिया हैंडल ने कैप्शन के साथ एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '#विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से टैलेंट को सम्मानित कर उन्हें मोटिवेट किया जाएगा। मंगलवार, 17 अक्टूबर को #DDNational पर लाइव हमसे जुड़ें।'