11 May 2025, 15:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हाथों में चूड़ा-मांग में सिंदूर लगाए, रैंप वॉक पर छाई नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2023 5:55PM | Updated Date: Oct 14 2023 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों 'लैक्मे फैशन वीक 2023' में सितारों का मेला देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर और अथिया शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। वहीं अब हाल ही में इस फैशन शो का हिस्सा बी टाउन की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा भी बनी हैं, जो अपने अंदाज से रैंप पर छा गई। लैक्मे फैशन वीक में जैसी ही शो स्टोपर बनीं परिणीति रैंप पर पहुंची तो इस दौरान हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। 

शादी के बाद ये पहला मौका था जब परिणीति चोपड़ा किसी फैशन शो में नजर आई और इस दौरान अपनी अदाओं से उन्होंने लोगों का दिल चुरा लिया। रैंप वाॅक के लिए परिणीति चोपड़ा ने साड़ी लुक को चुना। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में परिणीति चोपड़ा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ परिणीति चोपड़ा ने मैचिंग करल का ब्लाउज कैरी किया था जिसपर केप लगी थी। 

परिणीति ने मिनिमल मेकअप , लिपस्टिक और पिंक बल्श से अपना लुक पूरा किया था। वहीं इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो था, परिणीति चोपड़ा की सिंदूर भरी मांग और हाथों में चूड़ा।, जो कि उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वहीं गले में चमचमाता हीरे का हार और ईयरिंग्स भी परिणीति चोपड़ा के लुक की चमक को बढ़ा रहा था। इस लुक में परिणीति चोपड़ा वाकई काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं इस लुक में रैंप वॉक पर झूमती हुईं परिणीति ने अपने अंदाज से लोगों का दिल चुरा लिया। इस दौरान परिणीति के हाथों में इंगेजमेंट रिंग भी दिखी जिसे उन्होंने फ्लॉन्ट करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। रैंप वॉक पर परिणीति का ऐसा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग परिणीति के इन वीडियोज पर जमकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »