11 May 2025, 16:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Vicky Kaushal की आंखों में तैरता दिखा जोश, Sam Bahadur के नए पोस्टर के साथ किया टीजर का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2023 6:01PM | Updated Date: Oct 12 2023 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल को हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार ने हिंदू और मुस्लिम एकता का संदेश दिया था। अब 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की सफलता के बाद वह अपनी अगली रिलीज 'सैम बहादुर' के लिए तैयार हैं। उन्होंने गुरुवार दोपहर को फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। 

इस पोस्टर में सूरज के आगे सैम मानेकशॉ के लुक में विक्की नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में जोश तैरता नजर आ रहा है। फिल्म में विक्की पूर्व सेना प्रमुख सैम मानेकशॉ के मुख्य किरदार में है। शुक्रवार को फिल्म के टीजर लॉन्च से पहले पोस्टर शेयर किया गया। इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा है, "ज़िंदगी उनकी, इतिहास हमारा।" इसके आगे लिखा है, "सैम बहादुर का टीजर कल आउट होगा।" वहीं इस पोस्टर पर हम फिल्म की रिलीज डेट भी देख सकते हैं। पोस्टर के अनुसार फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। 

इसके पहले भी गुरुवार को विक्की ने एक पोस्टर शेयर किया था। पहले पोस्टर में वह खुले मैदान में कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हुए नजर आ रहे है। पोस्टर पर लिखा है: "ज़िंदगी उनकी, इतिहास हमारा।" पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, "अच्छी तरह से जीने के लिए।"

सेम मानेकशॉ, एक भारतीय युद्ध नायक, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष थे। वह फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी बने। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में सेवा के साथ अपना करियर शुरू किया और उनका सक्रिय सैन्य करियर चार दशकों और पांच युद्धों तक फैला रहा।

फिल्म में विक्की कौशल के अलावा एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक, रिचर्ड भक्ति क्लेन, साकिब अयूब और कृष्ण कांत सिंह बुंदेला भी हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जहां इसकी टक्कर रणबीर कपूर-स्टारर गैंगस्टर फिल्म 'एनिमल' से होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »