25 Apr 2024, 09:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर फिर गुस्से में दिखे अर्जुन कपूर, बोले- हम भी इंसान हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2023 12:08PM | Updated Date: Jun 1 2023 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि इस खबर पर अर्जुन कपूर ने मीडिया और पैप्स पर काफी गुस्सा भी जाहिर किया था। अब एक बार फिर अर्जुन कपूर इसे लेकर गुस्से में दिखे। अर्जुन कपूर ने कहा निगेटिव पब्लिसिटी पाना आसान है, लेकिन हमारी भी लाइफ है। आपको बता दें पिछले साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की अफवाह मीडिया में आई थीं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने मीडिया में इस तरह की खबरों को दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी। अर्जुन कपूर ने कहा था कि ऐसी खबरें चलाने से पहले एक बार क्रॉस चेक जरूर करें। हम भी इंसान हैं और बाकी लोगों की तरह हमारी भी कुछ पर्सनल लाइफ है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर इस मामले पर एक बार फिर अपनी बात रखी और बताया कि ऐसी खबरों से उन पर क्या असर पड़ा था। अर्जुन कपूर ने कहा, ऐसी निगेटिव खबरें फैलाना आसान होता है। ये लोगों के ध्यान खीचना का अच्छा तरीका है, लेकिन आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि हमारी भी कुछ पर्सनल लाइफ होती है। हम लोगों तक पहुंचने के लिए मीडिया पर भरोसा करते हैं, लेकिन आपको भी ये समझना चाहिए कि हम भी इंसान हैं। अगर ऐसा कुछ लिख रहे हैं तो कम से कम उसे एक बार चेक जरूर करें।

आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। अर्जुन कपूर और मलाइका की मुलाकात में सलमान खान का भी अहम रोल है। दरअसल जब अर्जुन कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे तो वो अक्सर सलमान खान से टिप्स लेने के लिए उनके घर जाया करते थे। इसी वक्त मलाइका और अर्जुन के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी थीं। मलाइका इससे पहले अरबाज खान की पत्नी थीं और दोनों का रिलेशन 19 साल चला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »