28 Mar 2024, 21:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साक्षी मर्डर केस पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, कहा- 'अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2023 11:47AM | Updated Date: May 31 2023 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की दर्दनाक हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नृशंस हत्या पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने नाबालिग लड़की के मर्डर केस पर अपना दुख जताया है। सोनू सूद (Sonu Sood) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में, साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे।

"काश किसी में उस आदमी को जोर से लात मारने की हिम्मत होती, जिसने दिल्ली में 16 साल की साक्षी को चाकू मार दिया। एक दर्शक बनकर अपने आसपास हो रहे अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है। माता-पिता ने अपनी बेटी को खो दिया, क्योंकि साहिल ने उनकी बेटी को चाकू से मार दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।" रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने बीच सड़क में एक 16 साल की लड़की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। पहले उसने साक्षी पर चाकू से कई वार किए और जब मन नहीं भरा तो उसे पत्थर से कुचल दिया। दुख की बात ये थी कि, जब साहिल ऐसी बेरहमी कर रहा था, तब वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे, किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। फिलहाल, साहिल पुलिस की गिरफ्त में है। 

साहिल का कहना है कि साक्षी उसे कई दिनों से इग्नोर कर रही थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। कहा जा रहा है कि साहिल को इस जुर्म का कोई पछतावा भी नहीं है। बात करें सोनू सूद की प्रोफेशनल लाइफ की तो वह जल्द ही रियलिटी शो 'रोडीज 19' (Roadies 19) में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म 'फतेह' में जैकलीन फर्नांडिस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »