29 Mar 2024, 13:01:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘इंडिया के अंदर प्रॉब्लम है’- सलमान के इस बयान पर कंगना बोलीं- देश सुरक्षित हाथों में, उन्हें सुरक्षा दी है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2023 12:22PM | Updated Date: May 1 2023 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने कई सारे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर पर फिलहाल खतरा मंडरा रहा है। सलमान को कई दफा जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं। जिसके चलते हाल ही में सलमान खान को मुंबई पुलिस ने Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रोवाइड की है। अब सलमान बड़ा सोच-सझकर कहीं आते-जाते हैं और पूरी सुरक्षा के साथ ही निकलते हैं। हालांकि इतनी सारी सिक्योरिटी साथ लेकर चलना सुपरस्टार को जम नहीं रहा है। दरअसल हाल ही में एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा था कि वो यूएई में सुरक्षित हैं तो, इंडिया के अंदर थोड़ी सा है प्रॉब्लम। सलमान के इस बयान पर अब कंगना रनौत का बयान सामने आया है। कंगना के मुताबिक, सलमान खान को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से प्रोटेक्शन मिली हुई है।

कंगना फिलहाल हरिद्वार में हैं। उन्होंने सलमान खान को चिंता न करने को भी कहा। उनके मुताबिक अब देश सुरक्षित हाथों में हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसके अलावा कंगना ने अपना जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी धमकी दी गई थी। जिसके बाद सरकार ने उन्हें भी सुरक्षा दी थी। कंगना हमेशा अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में छाई रहती हैं। कंगना बीते दिन हरिद्वार पहुंची हैं। जहां उन्होंने गंगा आरती भी की है।

कंगना रनौत उत्तराखंड से हैं और वह भगवान में काफी आस्था भी रखती हैं। कंगना को अक्सर अलग-अलग जगह पर भगवान के दर्शन करते हुए देखा जाता रहता है। बात करें सलमान की तो उन्हें पिछले काफी वक्त से लगातार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे मेल आ रहे हैं। सुपरस्टार की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए उन्हें सुरक्षा भी दे दी गई है। वहीं खुद सलमान भी अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »