26 Apr 2024, 01:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Disha Patani का देसी अवतार! क्रॉप टॉप पर शॉल ओढ़ बनारस में की गंगा आरती, पब्लिक बोली- पू बनी पार्वती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2023 1:58PM | Updated Date: Apr 21 2023 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस समय 'शिव की नगरी' बनारस में हैं। उनका एक वीडियो और कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करती दिखाई दे रही हैं। ये भी बताया जा रहा है कि उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने क्रॉप टॉप पहना और शॉल ओढ़ी। उनका ये देसी अवतार देख लोग उनके लुक की खूब चर्चा कर रहे हैं और कह रहे हैं- 'पू बनी पार्वती।' दूसरी तरफ ये भी बताया जा रहा है कि वो अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए काशी में हैं। Disha Patani को बनारस में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते हुए देखा जा सकता है। अपनी इस ट्रिप के दौरान उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप को ट्राउजर और शॉल के साथ कैरी किया। वो कुछ पंडित और श्रद्धालुओं के बीच नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उनके फैन ने शेयर किया है।

उनका लुक देखने के बाद कुछ यूजर्स कॉमेंट कर रहे हैं। वो कह रहे हैं, 'पू बनी पार्वती।' दूसरे ने लिखा, 'क्या उनके पीआर की तरफ से डैमेज कंट्रोल किया जा रहा है।' अन्य ने 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में शाहरुख खान के डायलॉग को कोट किया, 'हमारी पू कपड़ों में कितनी अच्छी लगती है ना।' दिशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वाराणसी ट्रिप की अभी तक कोई झलक शेयर नहीं की है। वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स ऑनलाइन फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर काफी पॉप्युलर हैं और इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें 50 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

दिशा पाटनी को आखिरी बार मोहित सूरी की मूवी 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था। इसमें अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी थे। ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हश्र हुआ था। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो दिशा को 'योद्धा' में देखा जाएगा। उनके साथ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी हैं। ये करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की मूवी है। दिशा के पास एक तमिल मूवी भी है, जिसका नाम Kanguva है। वो 'बाहुबली' फेम प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आएंगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »