29 Mar 2024, 15:46:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2023 12:51PM | Updated Date: Apr 20 2023 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है। 

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। 'द रोमांटिक्स' में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।शो में, पामेला ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातों की नींद हराम की थी। फीमेल पर्सपेक्टिव कैसे काम करता है, यह समझने के लिए यश भी अक्सर अपनी पत्नी के पास पहुंचते थे और उनसे मदद लेते थे।

पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी और यह एक अरेंज मैरिज थी। उनके दो बेटे, आदित्य और उदय चोपड़ा हैं। आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की है। उदय एक अभिनेता और फिल्म निर्माता भी हैं।पामेला चोपड़ा ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) शामिल है। 1993 की फिल्म आईना का निर्माण पूरे तरीके से उन्होंने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। वह एक बार पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म दिल तो पागल है के शुरुआती गीत एक दूजे के वास्ते में था, जहां पामेला और यश एक साथ दिखाई दिए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »