02 Jul 2025, 07:38:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

10 दिसंबर को रिलीज होगी निरहुआ-आम्रपाली की 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2021 1:19PM | Updated Date: Dec 9 2021 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' 10 दिसंबर को रिलीज होगी। दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, समीर आफताब, और मधु शर्मा की फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' 10 दिसम्बर से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' का फर्स्ट लुक और इसका ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसन्द किया है। 
 
इस फ़िल्म की झलकियां दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और दर्शकों से अपील की है,हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी को आशीर्वाद प्यार दिजीये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »