29 Mar 2024, 14:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतिम में सलमान के एक्शन अवतार और आयुष की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को बनाया दीवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2021 1:42PM | Updated Date: Nov 26 2021 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ आज यानी कि 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर चारों तरफ रिव्यू और रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक पंजाबी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं और आयुष शर्मा एक गैंगस्टर की भूमिका में। दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। दोनों की इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ को देखने के बाद दर्शकों के ट्विटर पर कैसे रिएक्शन्स आ रहे हैं।
 
ट्विटर पर आम दर्शकों के साथ-साथ बड़े ट्रेड एनालिस्ट्स और क्रिटिक्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। फिल्म क्रिटिक सुमित कदेल ने सलमान को फिल्म को चार स्टार देते हुए लिखा है कि कसा हुआ और भावुकता से भरा हुआ गैंगस्टर ड्रामा, तेज स्क्रीनप्ले जिसमें किसानों की समस्याओं को दिखाया गया है। सलमान खान की शानदार मौजूदगी में आयुष शर्मा का काम बेहतरीन है। इंटरवल और क्लाइमेक्स इस फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »