26 Apr 2024, 09:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में ये किरदार निभायेगी जया बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2021 12:08PM | Updated Date: Nov 19 2021 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्चन आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आयेगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बना रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में जया बच्चन की भी अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि जया बच्चन इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आयेगी। इस रोल को निभाने के लिए करण जौहर को उन्हें काफी मनाना पड़ा था, जिसके बाद वह इसे करने के लिए मान गईं।
 
जया बच्चन इससे पूर्व करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में काम कर चुकीं हैं। फिल्म में जया बच्चन के अलावा शबाना आजमी की भी अहम भूमिका होगी।इस फिल्म में दोनों के रोल को दमदार बनाने के लिए दोनों के लुक और आउटफिट्स तक पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »