02 May 2024, 03:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कॉमेडियन वीर दास के बयान पर भड़कीं कंगना, एक्शन लेने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2021 11:57AM | Updated Date: Nov 18 2021 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास अमेरिका में भारत विरोधी बात कहने की वजह से मुश्किलों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक कॉमेडी शो में भारत की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विवादित बयान दिया था। साथ ही अभिनेता पर देश की प्रतिष्ठा का मजाक बनाने का भी आरोप है। जिसके बाद देश की कई बड़ी हस्तियां वीर दास के आलोचना कर रही हैं।
 
इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रोनट भी शामिल हैं। कंगना रनोट उन फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जो सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपना राय और बयान देती रहती हैं। वीर दास के भारत की महिलाओं और प्रतिष्ठा का मजाक बनाने को कंगना रनोट ने 'सॉफ्ट आतंकवाद' बताया है। साथ ही अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह बात कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक-बलात्कारी के रूप में जनरलाइज करते हैं तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद टिप्पणी करते हैं और उनके अपमान को बढ़ावा देते हैं। पूरी नस्ल को इस तरह से टारगेट करने का क्रिएटिव वर्क एक तरह से सॉफ्ट आतंकवाद है। वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »