26 Apr 2024, 17:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक और मुश्किल में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, दर्ज हुई FIR, जानें क्‍या है मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2021 12:57PM | Updated Date: Nov 14 2021 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक और मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उन पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कपल के अलावा फैशन टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर काशिफ खान और अन्य पर भी धोखाधड़ी का आरोप है। पुणे के रहने वाले एक युवक नितिन बराई ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह घटना जुलाई 2014 की है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 506 और अन्य के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
 शिकायतकर्ता का कहना है कि एसएफएल फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक काशिफ खान, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों ने इस फिटनेस सेंटर पर पैसा निवेश करने के लिए कहा था और मुनाफे का वादा किया। युवक ने दावा किया कि जब ऐसा नहीं हुआ और उसने अपने पैसे मांगे तो उसे धमकी दी गई। अभी तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। अब एक अन्य मामले में वह कानूनी कार्रवाई में फंसते दिख रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »