08 May 2024, 20:42:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रितेश पांडे की फिल्म एम.एल.ए. दर्जी का ट्रेलर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2021 3:04PM | Updated Date: Aug 16 2021 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक रितेश पांडे की आने वाली फिल्म एम.एल.ए. दर्जी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तन्वी मल्टीमीडिया (दीपक शाह) के बैनर तले बनी रितेश पांडे स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म एम.एल.ए. दर्जी का ट्रेलर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। रितेश पांडे ट्रेलर में एक दर्जी के रूप में दिख रहे हैं। ट्रेलर कॉमेडी, रोमांस, चुटीले संवादों, कर्णप्रिय गीतों और कन्फ्यूजन से भरपूर है। ट्रेलर में रितेश पांडे, चांदनी सिंह और मणि भट्टाचार्य की तिकड़ी का कमाल दिख रहा है।
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कैसे रितेश एक लड़की यानी अभिनेत्री चांदनी सिंह को शादी के लिए पटाते है और जब शादी का कार्ड लेकर वे आने दोस्त यानी संजय मिश्रा से मिलने जाते हैं तो संजय किस तरह उनकी शादी मणि भट्टाचार्य से करा देते हैं। अब इस शादी से वे किस तरह बाहर निकलते है इसी की कश्मकश से यही फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है। फिल्म में कॉमेडी का भरपूर डोस देने के लिए संजय मिश्रा,मनोज टाइगर और महेश आचार्य है। रितेश पांडे ने कहा, ‘‘फिल्म दर्शकों को एक अलग दुनिया का अनुभव कराएगी, क्योंकि धीरू यादव ने कहानी बहुत ही अलग ढंग से लिखी है।ये फिल्म हमारी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी हुई है।’’ गौरतलब है कि फिल्म का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता दीपक शाह है और निर्देशक धीरु यादव, ऐसोसियट प्रोड्यूसर प्रणव दास हैं।
 
स्क्रीन प्ले और डायलाग राईटर तौहीद खान, संगीतकार साहिल खान, लिरिक्स राईटर संतोष पुरी और शेखर मधुर, छायाकार सत्यप्रकाश, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलर और एंथनी, ऐसोसियट डायरेक्टर मजहर खान, पब्लिसिटी डिजाइनर सागर सिन्हा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डेय, मणि भट्टाचार्य, चांदनी सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाइगर, महेश आचार्य आदि हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »