26 Apr 2024, 20:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इन किरदारों के मेकअप में खर्च हुए हैं करोंड़ों, असल चेहरा पहचाना पाना है मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2021 5:55PM | Updated Date: Aug 6 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे की चमक दमक दूर से देखने जितनी अच्छी और आराम दायक लगती है। असल में उससे ज्यादा मेहनत शायद ही किसी और काम में लगता हो। एक कहानी को फिल्मी पर्दे पर जीवित करने के लिए कितनी मेहनत और जद्दोजदह लगती है, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। वहीं फिल्मों में दिखने वाले किरदार और उन किरदार को निभाने वाले एक्टर भी पर्दे पर उसे जीवंत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। आज ऐसे ही किरदारों के बारे में बात करेंगे, जिसे निभाने के साथ साथ बनाने की भी जरूरत पड़ी थी। मतलब कि वो किरदार जिसे केवल एक्टिंग की वजह से ही नहीं बल्कि मेकओवर की वजह से भी काफी कठिन रही है। जिसे एक झलक में पहचान पाना काफी मुश्किल रहा है।

सबसे पहले बात करेंगे उस लेटेस्ट ट्रांस्फॉर्मेशन की, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। वो है-

1. लारा दत्ता (Lara Dutta) : लारा दत्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अंदाज' से की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आये थे। अब सालों बाद एक बार फिर लारा और अक्षय एक साथ फिल्म 'बेलबॉटम' में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में लारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। जिसमें उनको पहचान पाना असंभव है। वहीं फैंस भी उन्हें इस रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित है। ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

2. राजकुमार राव (Rajkumar Rao) : राजकुमार राव ने 2010 में आई फ़िल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। राजकुमार भी अपने करियर के शुरुआत में ही एक बेहद चौंकाने वाला रूप धारण कर चुके हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राबता' में इतना अलग और अनोखा किरदार निभाया था कि पहली झलक में लाख कोशिश करने के बाद भी कोई उन्हें पहचान नहीं पाया था और उन्होंने काफी बखूबी इस किरदार को भी निभाया था। उनके किरदार का नाम था 'मोहक'।

3. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) : अब तक 145 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके अक्षय ने फिल्म 'रॉबॉट 2.O' में काफी जबरदस्त और घातक रूप धारण किया था। अक्षय के जबरदस्त लुक ने फैंस को फिल्म रिलीज से पहले ही काफी अट्रैक्ट किया था। 400 करोड़ की बजट में बनी फिल्म 'रॉबॉट 2.O'में अक्षय के किरदार का नाम पक्षिराजन था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के लुक पर कड़ी मेहनत की गई थी। आर्टिस्ट्स को न सिर्फ मेकअप बल्कि कई तकनीकों का भी सहारा लेना पड़ा था।

4. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) : साल 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू करने वाले दिवंगत अभनेता ऋषि कपूर ने फिल्म 'कपूर ऐंड संस' में 90 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वो एक फनी 'दादू' का रोल निभाते हुए नजर आए थे। जिस वक्त उन्होंने 90 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था, तब उनकी उम्र 63 साल थी। ऋषि कपूर के लिए यह किरदार निभाना बिलकुल भी आसान नहीं था, और न ही उनका ये लुक करन जौहर के लिए कुछ सस्ता पड़ा था। खबरों के मुताबिक ऋषि कपूर को 90 साल का बूढ़ा दिखाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

5. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) : हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। बिग बी ने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। इन्ही में से एक है फिल्म 'गुलाबो सिताबो'। गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन का लुक बिल्कुल अलग था। लंबी दाढ़ी, बड़ी नाक के साथ अमिताभ बच्चन के इस लुक के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने अपना किरदार बहुत ही बखूबी निभाया था। वैसे अमिताभ इससे पहले भी बेहद दमदार और हैरान कर देने वाला किरदार निभा चुके हैं। वो फिल्म है 'पा' इस फिल्म में बुजुर्ग एक्टर ने एक बच्चे का किरदार निभाया था। जो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

6. कमल हासन (Kamal Hassan) : कमल हासन, साउथ सिनेमा के महानायकों में से एक हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म 'Arangetram'से की थी। कमल ने भी अपने किरदार के लिए काफी मुश्किल लेकिन आकर्षित रूप को धारण किया है। और वो फिल्म है 'चाची 420' । जिसमें कमल ने एक आदमी होते हुए भी अधेड़ महिला का रूप धारड़ किया था। कमल इस फिल्म में दो किरदार निभाते हुए नजर आए है जिसमें से एक अधेड़ उम्र की महिला यानी 'चाची' का किरदार था, और दूसरा उनका खुद का। इस फिल्म में कमल साड़ी पहनते हुए नजर आए थे और उनका मेकअप इतने लाजवाब तरीके से किया गया था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल था।

7. विक्रम (Vikram) : विक्रम तमिल फिल्मों के अभिनेता हैं। इनकी गिनती साउथ के टैलेंटेड ऐक्टर्स में होती है। विक्रम ने तमिल फिल्म 'I'में अपने दमदार किरदार से सबको चौंका दिया था। फिल्म में उनके लुक को देखकर लोगों के होश ही उड़ गए थे, क्योंकि वो बिलकुल पहचान में नहीं आ रहे थे, और उनके फैंस भी उन्हें इस अवतार में देखकर काफी ऐक्साइटेड थे। इस फिल्म के दौरान विक्रम को 30 किलो वजन घटाना पड़ा था। जिसकी वजह से उनको काफी दिक्कत हुई थी पर फिर भी उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया।

इनके अलावा एक्टर अनुपम खेर को भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। खबरों की मानें को उन्हें मनमोहन सिंह का रूप देने के लिए मेकअप आर्टिस्ट को घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। वहीं साउथ के सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत को भी अकसर यंग किरदारों में ढालने के लिए इस तरह के टिपिकल मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »