26 Apr 2024, 11:11:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का शर्मा के दिलो-दिमाग पर छाया 'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाना कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 12:27PM | Updated Date: Jul 29 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्‍चे का गाना बहुत ही वायरल हो रहा है वायरल हो रहा गाना सहदेव दिरदो नाम के लड़के द्वारा गाया हुआ हैं गाना का नाम 'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' ये गाना इन दिनों हर सोशल मीडिया पर मौजूद हर व्यक्ति के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है। इस गाने ने कई सेलिब्रिटीयो को भी अपना दीवाना बना दिया है। इस गाने पर हाल ही में कई रिमेक भी बन चुके है और कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीयो ने भी इस गाने पर इंस्‍टाग्राम रिल्‍स भी बनाई है इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अनुष्का शर्मा हर ट्रेंड को फॉलो करती हैं।

लेकिन इन दिनों उनके दिमाग में एक गाना लगातार गूंज रहा है। जिसे वो भूल नहीं पा रही हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बिस्तर पर लेटा सोने की कोशिश कर रहा है, मगर उसके दिमाग में 'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाना चल रहा है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अनुष्का ने लाफिंग इमोजी भी शेयर की है। साल 2019 में सबदेव के स्कूल टीचर ने उनका ये वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें नीले रंग के कपड़े पहने उस बच्चे को गाना गाता देखा जा सकता है। सहदेव अपने ही अंदाज में बेपरवाह हुए इस गाने को गाए जा रहे हैं, तभी उनके आस पास के लोग गाना सुनते ही हंसने लगते हैं।

इस वीडियो को वायरल होने के बाद सिंगर रैपर बादशाह ने इस गाने को रिमिक्स वर्जन शोयर किया था। इतना ही नहीं इस वीडियो को वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस बच्चे को सम्मान दिया। इनके अलावा ज कपिल शर्मा शो के प्रोमो में भी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी को इस गाने पर डांस करे देखा गया था। बात करें, अनुष्का के वर्कफ्रंट की तो, फिल्हाल वो फिल्मों से दूर हैं। मगर बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने कई फिल्में रिलीज की हैं, जिसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर पसंद किया गया था। आखिरी बार उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »