मुंबई। नेशनल क्रश बनकर लाखों लोगों का दिल जीतने वालीं रश्मिका मंदाना का आज बर्थडे है। साउथ अभिनेत्री और नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। कम समय मे उन्होंने साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। साल 2020 में गूगल ने रश्मिका को नेशनल क्रश का टाइटल दिया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।
रश्मिका की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। साउथ में तो रश्मिका पहले ही सबकी फेवरेट थीं, लेकिन अब पूरा देश उन्हें पसंद करता है। रश्मिका ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने किरदारों के अलावा रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।
साल 2017 में रश्मिका ने अपनी पहली फिल्म किराक पार्टी के एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। बता दें कि साल 2017 में रश्मिका ने अपनी पहली फिल्म किराक पार्टी के एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। दोनों ने तुरंत शादी का फैसला कर लिया था इसलिए दोनों ने पहले सगाई कर ली थी। लेकिन फिर दोनों ने अचानक अपनी सगाई तोड़ ली थी।
रश्मिका मंदाना कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करने के बाद अब रश्मिका बॉलीवुड में अपना जादू बिखेरने वाली हैं। वह फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इसके अलावा हाल ही में उनके हाथ बड़ी फिल्म लगी है। वह अब अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बाय में नजर आने वाली हैं। अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका मंदाना की ये पहली फिल्म है।