28 Mar 2024, 17:45:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'राम सेतु' से अपना फर्स्ट लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2021 12:20AM | Updated Date: Mar 31 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'राम सेतु' से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी वाली फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा में है। अब इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद का किरदार निभाने जा रहे हैं जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई का पता लगा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है। 

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘‘मेरे लिए सबसे खास फिल्म की शूटिंग का सफर आज से शुरू हो गया। राम सेतु की शूटिंग शुरू हो गई है। मैं इसमें एक आर्कियॉलजिस्ट का किरदार निभा रहा हूं। इस लुक पर आपके विचार सुनना पसंद करूंगा। यह मेरे लिए हमेशा मायने रखता है।’’ फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर की जाएगी। यह फिल्म इस साल के अंत या अगले साल तक रिलीज कर दी जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »