27 Apr 2024, 05:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पकंज त्रिपाठी ने पूरा किया अपने बचपन का सपना, लाखों बार देखा गया उनका यह वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 8:23PM | Updated Date: Feb 19 2021 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंकज त्रिपाठी के बचपन का एक सपना यह भी था कि वह कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें। आखिरकार उन्होंने इस सपने को भी पूरा कर लिया है। पकंज त्रिपाठी पर्दे पर अपने किरदारों को जीने में यकीन करते हैं। पर्दे के बाहर वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं जो कि वैसे ही रहना चाहते हैं जैसा वह बॉलीवुड में प्रवेश के समय थे।

उनके बचपन का एक सपना यह भी था कि वह कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें। आखिरकार उन्होंने इस सपने को भी पूरा कर लिया है। वह एक खास वाद्य यंत्र बजाना सीख गए हैं जिसे हैंडपेन कहते हैं। अपने इस टैलेंट को फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाते दिख रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पांच दिन में वह भी खुद से ही यह बजाना सीखा है।

यह विचार उनके मन में कैसे आया इस सवाल पर उन्होंने कहा, "2017 में, हमारी फिल्म 'न्यूटन' बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गई थी और एक पुरस्कार जीतने के बाद। मैंने पूरे यूरोप की यात्रा की और एक समय पोलैंड के एक संग्रहालय का दौरा किया। म्यूजियम के ठीक बाहर, सड़कों पर हैंडपैन बजाते हुए एक कलाकार पर मेरी नजर ठहर गई और इसलिए, मैंने लगभग आधे घंटे का समय उसे सुनने और उसे रिकॉर्ड करने में लगाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »