28 Mar 2024, 14:13:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी दिनेशलाल यादव निरहुआ की 'भारत'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2021 2:53PM | Updated Date: Jan 22 2021 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की शॉर्ट फिल्म भारत इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। दिनेश लाल यादव निरहुआ इस गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति पर आधारित अपनी एक शॉर्ट फिल्म भारत देश को समर्पित करेंगे। फिल्म ‘भारत’ 26 जनवरी को रिलीज की जायेगी। इस फिल्म का निर्माण हाँ फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर-एडिटर सुधांशु शेखर हैं। 
 
शॉर्ट फिल्म ‘भारत’ एक देशभक्ति फिल्म है, जिसमें एक खास संदेश छुपा है। यह फिल्म देश की कौमी एकता को मजबूत करने वाली फिल्म होगी। कुछ मौका परस्त लोग जिस तरह से देश में हिंदू-मुसलामान को देश के खिलाफ करने की कोशिश करते हैं, उसको यह फिल्म मुंहतोड़ जवाब देगी। शॉर्ट फिल्म ‘भारत’ के निर्देशक मुकेश तिवारी और रायटर उदित गौर गौर हैं। फिल्म की मुख्य भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग शिवगढ़ पैलेश, रायबरेली में हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »