09 May 2024, 03:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बचपन की लोहड़ी मनाने की यादों में खोईं कंगना, शेयर की ये तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 12:30PM | Updated Date: Jan 14 2021 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को याद किया कि कैसे वह हिमाचल प्रदेश में अपने बचपन के दिनों में लोहड़ी मनाया करती थीं। अभिनेत्री कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बैंगनी रंग का कपड़ा पहने नजर आ रही हैं। उन्‍होंने तस्वीर के साथ लिखा, "हिमाचल में हमारे यहां लोहड़ी गाने की परंपरा है, जब मैं छोटी थी, तो बच्चे समूह बनाकर लोहड़ी गाते थे और पैसे/मिठाइयां लेते थे। गांवों और संयुक्त परिवारों के बच्चों को शहर के एकल परिवार के बच्चों की अपेक्षा ज्यादा मौज-मस्ती करने को मिलता था। 2021 लोहड़ी की शुभकामनाएं।
 
कंगना ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि दुनिया से मोहभंग होने पर उन्होंने उन्हें (कंगना) एक उद्देश्य दिया। उन्होंने ट्वीट कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने बताया कि कैसे उनकी शिक्षाओं ने उस समय उनकी मदद की जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। इस बीच, अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की तैयारी शुरू कर दी है। वह 'थलाइवी' और 'तेजस' फिल्मों में भी नजर आएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »