26 Apr 2024, 19:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे उनकी मां महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में शनाया ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में शनाया अपने डांस ट्रेनर के साथ अमेरिकन सिंगर कैमिला कबेलो के गाने पर किलर डांस मूव्स करती दिख रही हैं। अपने कैप्शन में लिखा है कि उसने ये अपनी मां से सीखा है। बता दे कि हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की फिल्म Fabulous Lives of Bollywood Wives में भी अपनी मां के साथ नज़र आई थीं। शनाया के इस वीडियो पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अनील कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, अभिनेत्री नीलम कोठारी, फराह खान अली जैसे कलाकारों ने कमेंट कर तारीफ की है। वहीँ अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे शनाया इससे पहले भी अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही शनाया ने बेली डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो संजना मुथरेजा के साथ डांस करती नजर आ रही थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »