18 Apr 2024, 09:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड के इस डिजाइनर ने चेंज कराया सेक्स, बोले - करना पड़ा उत्पीड़न...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2021 1:27PM | Updated Date: Jan 8 2021 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस करीना कपूर खान, सनी लियोनी, कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, अनुष्‍का शर्मा जैसे तमाम सितारों के स्टाइलिस्ट और मशहूर डिजाइनर स्‍वप्‍न‍िल श‍िंदे अब पुरुष से महिला बन गए है।  उन्होंने खुद के ट्रांसवुमन होने का खुलासा सोशल मीडिया पर कर दिया है। अपने सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर बनने का ऐलान करके स्वप्निल शिंदे ने सबको दंग कर  दिया है।   
लड़के से लड़की बन चुके स्वप्निल शिंदे ने अपना नया नाम सायशा शिंदे रख लिया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस बदलाव की जानकारी दी है। जिसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। उन्‍होंने बताया कि 'सायशा' नाम रखने के पीछे कारण यही है कि इसका अर्थ होता है 'एक सार्थक जीवन।' उन्होंने कहा मेरा प्लान भी अपनी लाइफ को सार्थक बनाने का है। इस नोट में उन्होंने बताया की उन्हें अपनी लैंगिकता को लेकर बहुत बार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। 
 
इंस्‍टाग्राम पर सायशा ने अपने नोट में लिखा, 'स्‍कूल और कॉलेज के दिनों में सभी लड़के मुझसे दूर रहते थे। वह मुझे दूर कर देते थे, क्‍योंकि मैं अलग थी, लेकिन मेरे भीतर का दर्द इससे कहीं ज्‍यादा था। मैं एक ऐसे सत्‍य को जी रही थी, जो मेरा नहीं था।  मुझे घुटन महसूस होती थी। एक ऐसा जीवन मुझे हर दिन जीना पड़ता था, जिसमें सामाजिक अपेक्षाओं और मानदंडों को निभाना पड़ता था। वह एनआईएफटी में मेरे शुरुआती दिन थे। उम्र के 20वें पड़ाव पर मुझे अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस मिला और मैं सचमुच खिल गई।'
 
उन्होंने आगे लिखा कि मैंने अपने कई साल खुद को गै मान कर बिताए, क्योंकि मैं पुरुषों के प्रति आकर्षित थी, लेकिन आज से 6 साल पहले मुझे खुद के बारे में पता चला की मैं गै नहीं, ट्रांसवुमन हूं। तब मैंने खुद इस सच को स्वीकार किया था। अब मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की मैं गै मैन नहीं हूं, मैं एक ट्रांसवुमन हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »