29 Mar 2024, 00:08:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पूनम पांडे का इंस्टाग्राम एकाउंट हुआ हैक, हो रही काफी परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2020 2:28PM | Updated Date: Dec 30 2020 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस पूनम पांडे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद जब वे हनीमून पर गयी तब उह्नोनें अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। लेकिन उसके बाद दोनों में सुलह भी हो गयी थी। लेकिन अब मिली कुछ खबरों के मुताबिक एक बार फिर से पूनम पाडे चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जी हाँ, दरअसल खबर मिली है के उनका इंस्टाग्राम एकाउंट हैक हो गया है। ये जानकारी खुद एक्ट्रेस पूनम पांडेय ने दी है।
 
एक इंटरव्यू में पूनम पांडेय ने कहा के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक होने की वजह से वह काफी परेशान हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, एकाउंट हैक किए जाने से उन्हें उनके फॉलोवर्स से गलत तरीके से दूर किया जा रहा हैं। यही नहीं बल्कि पूनम पांडे को यह डर भी सता रहा है कि कहीं कोई उनके इंस्टाग्राम एकाउंट का गलत इस्तेमाल न कर ले। फिलहाल वह अधिकारियों से कॉटेक्ट करने की कोशश कर रही हैं, ताकि उनका एकाउंट उन्हें वापस मिल जाए। पूनम ने अपने फॉलोवर्स से ये रिक्वेस्ट भी की है कि वो उनके पुराने एकाउंट से आने वाली किसी भी चीज पर कोई रिएक्शन न दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »