20 Apr 2024, 08:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह ने महेश बाबू को बताया बेहतरीन जेंटलमैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2020 1:20PM | Updated Date: Dec 27 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की तारीफ करते हुये उन्हें बेहतरीन जेंटलमैन बताया है।        रणवीर सिंह ने महेश बाबू के साथ हाल ही में थम्स अप कोल्‍डड्रिंक के लिए साथ में शूट किया है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर सेट से महेश बाबू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में दोनों अभिनेता एक दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ‘एक बेहतरीन जेंटलमैन, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। हमारी बातचीत हमेशा ही उम्दा रहती है। प्यार और बहुत सारा सम्मान अपने बड़े भाई महेश जी को। महेश बाबू ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पोस्ट कर रणवीर सिंह को अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। महेश बाबू ने लिखा, "आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा मेरे भाई रणवीर सिंह, भावानाएं दोनों ही तरफ एक जैसी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »