26 Apr 2024, 20:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मोनी रॉय ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2020 12:24AM | Updated Date: Dec 27 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम थोड़ी फीकी जरूर रही लेकिन क्रिसमस को मनाने का जोश कम नहीं हुआ। बॉलीवुड सितारे पिछले कई दिनों से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखने को मिला है।  इन तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक वाकई कमाल का लग रहा है। फोटो में मौनी रॉय क्रिसमस ट्री के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।
 
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों के शेयर होने के कुछ ही घंटों बाद 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मौनी जब भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, वो वायरल होने लगती हैं। इससे पहले उन्होंने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जिसमें वो बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही थीं।
 
बता दें कि मौनी की इस फोटो को एक दिन में साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मौनी रॉय लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर 'नागिन' धारावहिक में नजर आई थीं। बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं हाल में वह लंदन कॉन्फिडेंशियल वेब सीरीज में नजर आई थीं जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »