19 Apr 2024, 20:27:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रजनीकांत के स्वास्थ्य में सुधार, CM पलानीस्वामी ने की फोन पर बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2020 5:41PM | Updated Date: Dec 26 2020 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। रक्तचाप में भारी उतार-चढ़ाव के कारण तबीयत बिगड़ने पर यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार रजनीकांत के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि कल रात उन्हें बहुत अधिक परेशानी नहीं हुई। उनका रक्तचाप अब भी उच्च स्तर पर है लेकिन कल की तुलना में स्थिति बेहतर हुई है। उनकी जांच में अभी तक कुछ भी चिंताजनक नहीं पाया गया है। उनकी आज कुछ और जांच होने वाली है जिनकी रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी।
 
बुलेटिन में कहा गया है कि चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। उनके अस्थिर रक्तचाप को देखते हुए उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी गयी है और आगंतुकों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनकी जांच और रक्तचाप के नियंत्रण के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिये जाने पर शाम तक फैसला किया जायेगा। 
 
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी ने आज अभिनेता से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य में बारे में जानकारी ली। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री पलानीस्वामी ने अभिनेता से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल लिया। मुख्यमंत्री ने रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि रजनीकांत को शुक्रवार को रक्तचाप अस्थिर होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »