19 Apr 2024, 18:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान के जीजा आयुष की बॉडी से इंप्रेस हुए सेलेब्स, बांधें तारिफो के पुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2020 12:33AM | Updated Date: Dec 25 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बॉलीवुल सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म में सलमान के साथ उनके जीजा आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान सरदार के किरदार में नजर आएंगे। भाईजान का नया लुक फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। टीजर सोशल मीडिया पर आने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार भाईजान के साथ-साथ आयुष को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, टीजर में उनके जीजा आयुष शर्मा का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। टीजर में सलमान खान और आयुष शर्मा का फाइट सीन दिखाया गया है जिसमें दोनों शर्टलेस नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं और दोनों की बॉडी काफी जबरदस्त लग रही है।
 
टीजर पर भाईजान के चाहने वालों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं तो देखने को मिल ही रही हैं साथ ही आयुष की जबरदस्त बॉडी की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आयुष के ट्रांसफॉर्मेशन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई सेलेब्स ने भी आयुष के नए लुक की काफी तारीफ की है। आयुष के वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट में लिखा है 'कॉन्ग्रैट्स ब्रो', दिल बेचारा के डायरेक्टर चिराग छाबड़ा ने लिखा, अमेजिंग इसके साथ ही आपारशक्ति खुराना, मनीष मल्होत्रा, सूरज पंचोली जैसे कई  सेलिब्रिटिज ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। बता दें कि आयुष शर्मा ने इस फिल्म के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया है। 
 
आयुष शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'अंतिम' का टीजर शेयर कर लिखा है, 'मेहनत खून पसीना मांगती है, लेकिन बदले में बहुत कुछ दे जाती है', अंतिम के सफर की शुभ शुरूआत। बता दें कि आयुष ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2018 में आई फिल्म 'लवयात्री' से किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक गुजराती लड़के का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने 'चोगदा' गाने पर जोरदार डांस की किया। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। वहीं 'अंतिम' का डायरेक्शन महेश मांजेकर ने किया है। इस अगस्त 2021 में रिलीज किया जा सकता है, बता दें कि ये मराठी फिल्म 'मुलशी' का रिमेक बताया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »