26 Apr 2024, 15:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तीसरे बच्चे के पिता बने करणवीर बोहरा, घर आई नन्ही परी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 3:32PM | Updated Date: Dec 22 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन युगल करणवीर बोहरा और तीजय सिद्दू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनके घर एक नन्ही सी परी का जन्म हुआ है। बच्ची का जन्म कनाडा के वैंकूवर में हुआ था। करणवीर और तीजय, जो पहले से ही जुड़वां लड़कियों के माता-पिता हैं। उन्होंने प्रशंसकों के साथ इस खबर को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।
 
अभिनेता ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, "मैं अपने नसों में दौड़ रही खुशी के तरंगों को सोच भी नहीं सकता..मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैं तीन बेटियों का पिता बन गया हूं। याहू..जिंदगी इससे बेहतर नहीं हो सकती..सोचो मेरी जिंदगी की तीन रानियों के साथ दुनिया चलाना कैसा होगा। मेरी जिंदगी में इन परियों को लाने के लिए थैंक्यू। मैं इनका सबसे बेस्ट ख्याल रखूंगा क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती। आप मुझे चार्लीज भी कह सकते हैं, क्योंकि ये मेरी तीन परियां हैं..मेरी अल्फा, ची और ओमेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »