28 Mar 2024, 19:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का बोल्ड अंदाज, तेजी से हो रही वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 1:22AM | Updated Date: Dec 22 2020 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में जॉर्जिया ने बिकनी में अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में जॉर्जिया बिकिनी पहने अपना फीगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जॉर्जिया एंड्रियानी अपनी फिटनेट और कर्व्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए खुद की तस्वीरें शेयर की हैं।
 
उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन दिया, 'लाइफ इज बीच' उनकी ये तस्वीरें लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। जॉर्जिया का ये फोटोशूट समुद्र के किनारे का है। उनकी तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के जाने माने सितारें भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया को अकसर फैमिली के साथ और डिनर में देखा जाता है। जॉर्जिया ने बीते दिन अरबाज के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, 'सबसे अच्छा क्रिसमस सरप्राइज'।
 
बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादीशुदा जिंदगी केवल 18 साल ही चल पाई और साल 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। मलाइका और अरबाज एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान हैं। बता दें कि जॉर्जिया की एंट्री को लेकर लोगों में दो राय कुछ का कहना है कि जॉर्जिया बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2017 में रिलीज हुई 'गेस्ट इन लंदन' से कर चुकी हैं।
 
तो कुछ का कहना है कि वो फिल्म 'वेलकम टू बजरंगपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। जिनमें उनके साथ श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया नजर आएंगे। इसके अलावा, वह अरबाज खान और प्रिया वारियर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्रीदेवी बंगलों' में एक आइटम सॉन्ग से डांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »