26 Apr 2024, 19:59:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर जल्द करेंगी 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' रिलीज, किताब का फर्स्ट लुक किया शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:32AM | Updated Date: Dec 21 2020 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने इस बात की घोषणा की है कि वह अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' लेकर आ रही हैं। उन्होंने इस किताब का फर्स्ट लुक शेयर किया है। करीना कपूर खान एक बार फिर मां बनकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने अपने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए हैं। साथ ही वह एक हेल्थी लाइफस्टाइल मेंटेन कर रही हैं। अब खबर है कि तैमूर अली खान के जन्मदिन पर उन्होंने घोषणा की है कि वह अपनी पहली किताब रिलीज करने वाली है।
 
इसमें उन्होंने अपने गर्भधारण के दौरान की यात्रा के बारे में बताया है। इस किताब का नाम 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' होगा। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर इस किताब का पहला लुक शेयर किया है। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी है कि यह किताब 2021 में रिलीज होगी। करीना कपूर ने लिखा है, 'आज मेरी किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' की घोषणा करने का सबसे अच्छा दिन है। यह किताब उनके लिए है, जो मां बनना चाहती हैं। इसमें मैं सुबह की बीमारी से लेकर फिटनेस के बारे में बात करूंगी। यह किताब 2021 में रिलीज होगी। मेरा मानना है कि गर्भधारण करना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है।
 
इस दौरान हम सभी को स्वस्थ, खुश और एक्टिव रहना चाहिए। इस किताब में मैं आप सभी को बताऊंगी कि मैंने अपनी प्रेग्नेंसी को कैसे हैंडल किया और इससे जुड़ी जानकारियां आपको दूंगी, ताकि आप खुश रहें। यह विषय मेरे दिल के काफी करीब है। इस किताब के चलते अन्य महिलाओं को भी लाभ होगा।' करीना कपूर खान ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई भी दी है और उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। करीना कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री है और कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »