26 Apr 2024, 09:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे राहुल रॉय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 5:23PM | Updated Date: Dec 18 2020 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीमार अभिनेता राहुल रॉय शुक्रवार को मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। राहुल ने शुक्रवार को लिखा, "अस्पताल में 21 दिन..और अब मस्तिष्क और दिल की एंजियोग्राफी के लिए जा रहा हूं। मेरी बहन प्रियंका रॉय पिया के साथ आप सभी का शुक्रिया।
 
अभिनेता ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह अपनी बहन पिया के साथ बैठे हुए देखे जा सकते हैं। 52 वर्षीय अभिनेता वर्तमान में मीरा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रॉय पहले नानावटी अस्पताल में भर्ती थे, और 8 दिसंबर की सुबह छुट्टी दे दी गई थी और उसी दोपहर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल रॉय को नवंबर के अंतिम सप्ताह में कारगिल में अपनी फिल्म 'एलएसी : लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर मस्तिष्क आघात का सामना करना पड़ा और उन्हें वापस मुंबई ले जाया गया और नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »