26 Apr 2024, 23:41:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना से लड़ रहे हैं वरुण धवन - आइसोलेशन में हुई ऐसी हालात की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:57PM | Updated Date: Dec 14 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस वक्त वो चंडीगढ़ में हैं और वहीं पर ही आइसोलेशन में हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज को एडिट कर बताया है कि आइसोलेशन में उनका एक-एक पल कैसे बीत रहा है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वरुण धवन ने एडिट की हुई अपनी पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बच्चे जैसे लग रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में बढ़ी हुई दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। फिर तीसरी फोटो में बूढ़े लग रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों के जरिए वरुण ने फैंस को ये बताया कि आइसोलेशन में उनकी जिंदगी कैसे बीत रही है।  इससे पहले वरुण ने अपनी योगा करते हुए फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ठीक होने की दिशा में।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »