29 Mar 2024, 16:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आयुष्मान-वाणी की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 1:59PM | Updated Date: Oct 22 2020 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की जोड़ी वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग शुरू हो गयी है। आयुष्मान और वाणी ने निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले वाणी फिल्म की तैयारी के लिए चंडीगढ़ पहुंची थीं। वाणी ने बताया था कि फिल्म पर काम शुरू हो गया है। अब आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाणी और फिल्म के डायरेक्टर के साथ कुछ तस्‍­वीरें शेयर की हैं।
 
पहली तस्वीर में आयुष्मान और वाणी निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी पिक्चर में फिल्म का क्‍लैपबोर्ड नजर आ रहा है। वाणी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘‘अगला स्‍­टॉप: मेरा होमटाउन चंडीगढ़ पहली बार। अभिषेक कपूर की प्रोग्रेसिव लव स्‍­टोरी को लेकर एक्‍­साइटेड हूं। जैसे ही आयुष्‍­मान ने पोस्‍ट शेयर किया, अपारशक्ति खुराना, हुमा कुरैशी, बादशाह समेत तमाम सिलेब्‍­स ने कॉमेंट सेक्‍­शन में लव रिऐक्‍­ट किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »